पटना: पानी भरे पइन से युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा को लेकर जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के हब्बीपुर गांव के पास एक पानी भरे पइन से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या या किसी अन्य हादसे की आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : पुनपुन से डुमरी जाने वाली पुरानी एनएच-83 सड़क किनारे हब्बीपुर गांव के पास पानी से भरे पइन से बुधवार को पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन

दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों को पइन की ओर से दुर्गंध महसूस हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पइन में खोजबीन शुरू की. काफी प्रयास के बाद पानी के अंदर से युवती का शव बरामद किया गया.

कई घंटे पानी में रहने से फूल गया था शव

पुलिस के अनुसार, शव कई घंटे से पानी में रहने के कारण फूल गया था. युवती के शरीर पर बेहद कम कपड़े थे. घटनास्थल और शव से फिलहाल ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस आसपास के गांवों और इलाके में युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

हत्या या हादसा, सभी बिंदुओं पर जांच

युवती की मौत को लेकर पुलिस हत्या समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर शव को पइन में फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है. वहीं, हादसे की संभावना से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

प्रभारी थानाध्यक्ष कुलेन सरदार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन