गोली मार युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Updated:
विज्ञापन

patna news: मसौढ़ी . पटना–गया स्टेट हाइवे -01 के धनरुआ थाना स्थित वीर बाजार से करीब 200 मीटर पूरब एक खेत से पुलिस ने रविवार की सुबह 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया.

विज्ञापन

मसौढ़ी . पटना–गया स्टेट हाइवे -01 के धनरुआ थाना स्थित वीर बाजार से करीब 200 मीटर पूरब एक खेत से पुलिस ने रविवार की सुबह 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. बताया जाता है कि अपराधियों ने कहीं दूसरी जगह गोलीमार उसकी हत्या कर शव को वीर स्थित खेत में लाकर फेंक दिया. उसके शरीर में तीन गोलियों के निशान मिले हैं. सिर में दो और एक गोली पेट के पास लगी है. युवक के दोनों से पीछे की तरफ गमछे से बंधे थे. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि शनिवार की रात फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं था. इधर घटना की सूचना पर एसडीपीओ -2 कन्हैया सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की. पुलिस को मृतक की जेब से गुटखा के अलावा कुछ नहीं मिला. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. मौके पर फ़ॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और कई सैंपल अपने साथ ले गयी. इधर इस बाबत एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अपराधियों ने युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या की और बाद में शव को लाकर यहां फेंक दिया. फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन