बोरिंग रोड के शिव मंदिर में महिला का मंगलसूत्र चोरी, CCTV में 5 संदिग्ध महिलाएं कैद, 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन

मंदिर के cctv से ली गई तस्वीर

पटना के बोरिंग रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा के दौरान एक महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. क्या पुलिस चोरों को पकड़ पाएगी?

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना के बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस को मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध महिलाओं की पहचान होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा के दौरान गले से मंगलसूत्र गायब, पांच महिलाओं पर शक

घटना 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे की बतायी जा रही है. मामले में बसंत विहार कॉलोनी, बोरिंग रोड निवासी मनोज कुमार राय ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. इसी दौरान पांच अज्ञात महिलाओं ने उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया.

मंदिर की सीसीटीवी फुटेज में दिखीं संदिग्ध महिलाएं

शिकायत के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी. शिकायतकर्ता का दावा है कि फुटेज में संदिग्ध महिलाओं के चेहरे स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपित महिलाओं की पहचान कर मंगलसूत्र बरामद करने और कार्रवाई की मांग की.


fir कॉपी की तस्वीर
fir कॉपी की तस्वीर

BNS की धारा 303(2) में दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले की सूचना मिलने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में पांच अज्ञात महिलाओं को आरोपी बनाया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अवध किशोर प्रसाद को दी गयी है.

सीसीटीवी से आरोपित महिलाओं की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अब मंदिर परिसर के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. जांच का मुख्य फोकस संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने और चोरी गये मंगलसूत्र को बरामद करने पर है. घटना के बाद मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन