मनेर में गंगा में स्नान कर रही महिला डूबी, लापता

Updated:
विज्ञापन

Patna News : रविवार को महावीर टोला घाट पर कार्तिक स्नान के दौरान 31 वर्षीय महिला गंगा की तेज धार में डूब कर लापता हो गयी.

विज्ञापन

मनेर. रविवार को महावीर टोला घाट पर कार्तिक स्नान के दौरान 31 वर्षीय महिला गंगा की तेज धार में डूब कर लापता हो गयी. सूचना पर स्टेट डिजास्टर फोर्स के दो बोट के सहारे नदी में छह घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, मगर लापता महिला का पता नहीं चल सका. जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव की निवासी उपेंद्र राय की 31 वर्षीय पत्नी चंदा देवी कार्तिक स्नान पूजा पाठ को लेकर महाबीर टोला गंगा घाट पर नहाने गयी थी. नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया, जिसमें महिला गंगा नदी में डूब कर लापता हो गयी. सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उसे खोजने का प्रयास किया. लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन