VIDEO : दिल्ली से AC कोच में शराब लेकर बिहार पहुंची 'हसीना गैंग' नेहा झा अकेली नहीं..वीडियो में देखिए पूरे परिवार की पूरी कुंडली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली से बिहार आ रही ट्रेन के एसी कोच से पुलिस ने नेहा झा नाम की युवती को करीब 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उसके साथी ईशान कुमार को भी पकड़ा गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर शराब के नेटवर्क की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Liquor seized in Samastipur : दिल्ली से बिहार ट्रेन के एसी कोच में करीब 75 लीटर विदेशी शराब लेकर पहुंची युवती को समस्तीपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवती की पहचान नेहा झा के रूप में हुई है. उसके साथ ईशान कुमार को भी पकड़ा गया है, जिसे पुलिस के अनुसार उसकी बड़ी बहन का देवर बताया जा रहा है. पुलिस अब दोनों से पूछताछ के साथ शराब की खेप से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है.

विज्ञापन

ट्रेन में तलाशी के दौरान पकड़ी गयी नेहा

पुलिस के अनुसार, ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर तलाशी के दौरान नेहा झा के पास से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ईशान कुमार भी पकड़ा गया. दोनों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आयी है.

सिंहिया के बारी गांव तक पहुंची जांच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नेहा झा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. बताया गया कि वह समस्तीपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर सिंहिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली है. वह चार बहनों में सबसे छोटी बतायी गयी है. वीडियो में पूरी रिपोर्ट देखिए...

Also Watch : VIDEO : बाढ़ में फंसे सांसद पप्पू यादव ने समर्थक को लगाई आवाज, बोले- लालू कहां हो..देखिए वीडियो

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन