पूर्वी और दक्षिणी बिहार में बारिश होने के आसार, आइएमडी ने जारी की मेघ गर्जन की चेतावनी, जानें मौसम अपडेट
आइएमडी की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिणी-पूर्वी और इससे ऊपर डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पछुआ-उत्तर हवा चल रही है.
बिहार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में आंशिक बरसात होने के आसार हैं. आइएमडी ने मेघ गर्जन की चेतावनी भी जारी की है. आज से रात के तापमान में अचानक दो से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है. 26 फरवरी तक बिहार में इसी तरह के मौसमी हालात बने रहेंगे. प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर ठनका की आशंका भी जतायी गयी है. आइएमडी की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिणी-पूर्वी और इससे ऊपर डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पछुआ-उत्तर हवा चल रही है.
इसके अलावा प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है. इन मौसमी दशाओं के बीच बंगाल की खाड़ी की तरफ से पुरवैया हवा नमी के साथ बिहार में प्रवेश कर चुकी है. ऐसी स्थिति में अगले 48 घंटे तक प्रदेश में बारिश,ठनका और दूसरी मौसमी दशाएं बनी रहेंगी. हालांकि इसकी वजह से प्रदेश का पूर्वी और दक्षिणी हिस्सा विशेष रूप से प्रभावित होगा.
प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य अथवा इससे कम है. प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसमें अगले 48 घंटे तक प्रदेश पूर्वी-दक्षिणी बिहार में अधिकतम चार डिग्री तक इजाफा हो सकता है. प्रदेश में उच्चतम तापमान सामान्य बना हुआ है. बुधवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस नवादा में दर्ज हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए