ePaper

Weather Alert: बिहार में ठनके की चेतावनी, प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें मौसम का हाल

Updated at : 22 Sep 2022 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert: बिहार में ठनके की चेतावनी, प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें मौसम का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में ठनके की चेतावनी जारी है. फिलहाल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

बिहार में ठनके का कहर जारी रहेगा. लोगों को इससे बचने की चेतावनी दी गयी है. दरअसल, बंगाल और ओड़िशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसमें प्रदेश की हवा में नमी की मात्रा कुछ बढ़ी हुई है. गर्मी भी अच्छी खासी है. ऐसे में अगले तीन-चार दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जन के साथ जबर्दस्त ठनके के आसार बने हुए हैं. ठनके को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट है. आइएमडी पटना के मुताबिक, गया और रोहतास के साथ-साथ इसके निकटवर्ती क्षेत्र में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से भारी बरसात की आशंका है. इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी भी दी है.

जानें बारिश का हाल

अगले दो से तीन दिन के दरम्यान बिहार पुरवैया हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बंगाल की खाड़ी से लेकर पश्चिम बंगाल, ओड़िशा में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह मौसमी दशा बन रही है. फिलहाल, जुलाई-अगस्त में बिहार में हुई कम बरसात की पूर्ति सितंबर माह में धीरे-धीरे हो रही है. अकेले सितंबर में अभी तक 160 मीलीमीटर बारिश हुई थी. 20 सितंबर तक प्रदेश में 646 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है.

Also Read: पर्यटन क्षेत्र में भविष्य बनाने का मौका, टूरिज्म एंड ट्रेवल के BBA-MBA कोर्स में प्रवेश के लिए करें आवेदन
सितंबर तक होती रहेगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अभी अगले 10 दिनों तक लगातार सामान्य से मध्यम बारिश होती रहेगी. बिहार से मॉनसून लौटने की परिस्थिति नहीं बन रही है. हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के लौटने की शुरुआत हो गयी है. हालांकि मौसम विज्ञानियों का मत है कि बिहार से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की विदाई सितंबर के बाद ही होगी. सामान्य तौर पर पूरे विहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन