हम इंटरनेशनल नेता हैं, हम बिल क्लिंटन से लेकर पुतिन सबके टच में हैं: अशोक चौधरी
ग्रामीण कार्य विभा�� के मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों के एक सवाल पर कहा है कि वे इंटरनेशनल नेता हैं.
हम इंटरनेशनल नेता हैं, हम बिल क्लिंटन से लेकर पुतिन सबके टच में हैं: अशोक चौधरी
संवाददाता, पटना
आपके शहर में
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद टूट रहा है. बहुत जल्द बहुत विधायक टूटने वाले हैं. विधायकों को रोकने के लिए ही राजद नेता कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हाे रही है. श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पावर सेंटर हैं. हमने हमेशा कहा है कि टाइगर अभी जिंदा है. देश में टाइगर एक ही हैं और वे नीतीश कुमार हैं. हर कोई नीतीश कुमार के साथ रहना चाहता है जिससे जंगल पर कब्जा रहेगा. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि राजद में कल्चर बदलने की बात चल रही है, इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि कल्चर बदलने के साथ स्वभाव और वर्किंग स्टाइल भी बदलनी होगी. केवल गमछा बदलने से नहीं होगा. कोई भगवा पहनकर, त्रिपुंड लगाकर और रुद्राक्ष पहनकर पंडित जी कैसे हो सकते हैं? महात्मा गांधी ने भी कहा है कि त्याग के बिना पूजा नहीं, ऐसे में त्याग भी करना पड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए