नालंदा कॉलेज में कुलपति का औचक निरीक्षण, प्रभारी प्राचार्य समेत 13 शिक्षक मिले अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

-अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण, 16 मई तक जवाब देने का निर्देश संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बुधवार को नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सहित 13 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी द्वारा जारी नोटिस में संबंधित शिक्षकों को 16 मई शाम 4 बजे तक अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. कुलपति प्रो उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन और नियमित कक्षाओं के संचालन से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. कुलसचिव प्रो रिजवी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को समय पर महाविद्यालय पहुंचने तथा नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार अनुपम

लेखक के बारे में

By कुमार अनुपम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन