Vande Bharat Train: छपरा से लखनऊ के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, बलिया-गाजीपुर के यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 29 Apr 2025 5:49 PM
सांकेतिक तस्वीर
Vande Bharat Train: छपरा से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. इस ट्रेन का ठहराव छपरा के बाद सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी जंक्शन के बाद सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी. इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाये जायेंगे.
Vande Bharat Train: छपरा से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. रेलवे प्रशासन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है. रेलवे प्रशासन द्वारा 02270/02269 लखनऊ (उत्तर रेलवे)-छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचलन 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को निम्नवत किया जायेगा.
सप्ताह में छह दिन चलेगी यह गाड़ी
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 02270 लखनऊ (उत्तर रेलवे)-छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई, तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 14.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी जंक्शन से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुंचेगी.
वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाये जायेंगे
वही वापसी यात्रा में, 02269 छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी जं. से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 छूटकर लखनऊ (उत्तर रेलवे) 06.30 बजे पहुंचेगी.इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाये जायेंगे.
Also Read: Pahalgam Terror Attack पर विपक्ष ने की संसद के विशेष सत्र की मांग, JDU बोली- हम सरकार के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










