कैंपस : यूपीएससी आइएफएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 24 से 1 दिसंबर तक परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच आयोजित किया जायेगा. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवंटित स्थल पर अपने हॉल टिकट के साथ एक फोटो आइडी कार्ड भी दिखाना होगा. वैलिड फोटो आइडी के तौर पर कैंडिडेट्स पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी डॉक्यूमेंट लेकर आ सकते हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिये जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन