उपेन्द्र कुशवाहा और BJP सांसद गिरिराज सिंह ने MK स्टालिन के बिहार दौरे पर किया जोरदार हमला 

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा

Bihar Political News: बिहार की सियासत में गरमी तेज है. उपेंद्र कुशवाहा ने एम.के. स्टालिन पर बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को यहां आने का हक नहीं. वहीं, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि भाजपा का असर दशकों तक रहेगा. यह जंग अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति इन दिनों गर्माई हुई है. एक ओर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधा, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया. दोनों नेताओं के बयानों ने सियासी हलचल और तेज कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपेन्द्र कुशवाहा ने क्या कहा ? 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे नेता जो अपने राज्य में बिहारियों का अपमान करते हैं और फिर बिहार आकर यहां की जनता से उम्मीद रखते हैं, उन्हें यहां आने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार की जनता अब सब समझती है और ऐसे नेताओं को जवाब देना जानती है. उनका इशारा एम.के. स्टालिन की उन पुरानी टिप्पणियों की ओर था, जिनमें उत्तर भारतीयों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं. कुशवाहा के बयान को महागठबंधन और विपक्षी दलों पर सीधा हमला माना जा रहा है, क्योंकि स्टालिन इस समय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जैसे अभियानों से विपक्षी एकजुटता की राजनीति कर रहे हैं.

https://twitter.com/AHindinews/status/1960701962803982602

गिरिराज सिंह ने क्या कहा ? 

वहीं, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के ताजा बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह समझ में नहीं आ रहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के भविष्य को लेकर जो कहा, उसमें कुछ भी गलत नहीं है. सिंह ने दावा किया कि अमित शाह ने जब कहा कि भाजपा अगले 50 सालों तक सत्ता में रह सकती है, तो उन्होंने कम ही बताया है. उनके अनुसार भाजपा का प्रभाव और ज्यादा लंबे समय तक रहने वाला है.

https://twitter.com/AHindinews/status/1960701215630627310

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना 

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नेहरू से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक कांग्रेस ने पांच दशक तक शासन किया, लेकिन गरीबी मिटाने में नाकाम रही. इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र दस सालों में करोड़ों गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला. सिंह ने गिनाकर उपलब्धियां बताईं गरीबों को बिजली पहुंचाना, हर घर शौचालय बनाना, महिलाओं को गैस कनेक्शन देना, आवास उपलब्ध कराना और पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान भारत इलाज मुहैया कराना.

Also read: प्रशांत किशोर का कांग्रेस और महागठबंधन पर बड़ा हमला, कहा- गांव में दौड़ा-दौड़ा पर मारेगी जनता 

राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा बिहार का राजनीतिक जंग 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना शोर मचाएं, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करती है और उन्हीं पर भरोसा जताती है. राजनीतिक हलकों में इन बयानों को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. जहां उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं गिरिराज सिंह कांग्रेस नेतृत्व की क्षमता पर निशाना साध रहे हैं. इससे साफ है कि बिहार से उठी यह राजनीतिक जंग राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन