पटना: KYP को लेकर संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, 15 जुलाई को 'बिहार KYP डे' मनाने का ऐलान

Author Sanjay kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार से मिलते कुशल युवा स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार की 'कुशल युवा कार्यक्रम' (KYP) को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. कार्यक्रम के संचालन में आ रही समस्याओं और भविष्य को लेकर जताई गई चिंता.

विज्ञापन

Patna KYP News : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय’ योजना के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच गुरुवार को ‘कुशल युवा स्टेकहोल्डर्स, बिहार’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम के संचालन में आ रही समस्याओं और इसके भविष्य को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में ठहराव पर जताई चिंता

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल के महीनों में कुशल युवा कार्यक्रम के संचालन, नए नामांकन, केंद्रों के नवीनीकरण और संस्थागत निरंतरता को लेकर कई समस्याएं सामने आई हैं. इससे संचालकों, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और इस कार्यक्रम से जुड़े हजारों परिवारों के बीच भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है.

संचालकों का कहना है कि कार्यक्रम में कथित ठहराव और प्रशासनिक देरी के कारण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.

नीतीश कुमार ने दिया सकारात्मक आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल में कुशल युवा कार्यक्रम संचालक संघ के संरक्षक प्रभात कुमार सिन्हा, शशि रंजन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, समीर, मसूद आलम, राहुल कुमार और विजय कृष्ण सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे. मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा मामले में जल्द सकारात्मक हस्तक्षेप का आश्वासन दिया.

उपमुख्यमंत्री और मंत्री से भी हुई मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से भी मुलाकात की गई है. उनसे कार्यक्रम से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का अनुरोध किया गया है.

15 जुलाई को मनाया जाएगा ‘बिहार KYP डे’

स्थानीय KYP संचालकों ने 15 जुलाई को ‘बिहार KYP डे’ मनाने की घोषणा की है. इस अवसर पर राज्यभर के संचालकों और प्रशिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है. प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया है.

संचालकों का कहना है कि कुशल युवा कार्यक्रम ने पिछले एक दशक में लाखों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं और इसके सुचारु संचालन को बनाए रखना आवश्यक है.

ALSO READ: पटना: काम दिलाने का झांसा देकर राजस्थान में महिला और दो बेटियों को बेचा, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन