ePaper

यूजीसी नेट : 54,713 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए चयनित

Updated at : 05 Feb 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
यूजीसी नेट : 54,713 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए चयनित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का परिणाम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

– इस बार सबसे अधिक महिलाओं की रही भागीदारी

-5,108 अभ्यर्थियों को मिला जेआरएफ,

-1,17,058 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य घोषित संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में देशभर के 663 परीक्षा केंद्रों पर 283 शहरों में आयोजित की गयी थी. एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस सत्र में कुल 9,93,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,35,614 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम में 5,108 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है. वहीं, 54,713 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र पाये गये हैं, जबकि 1,17,058 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य घोषित हुए हैं.

पंजीकरण में महिलाओं की भागीदारी अधिक

रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बार परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही. कुल पंजीकृत 9,93,702 उम्मीदवारों अभ्यर्थियों में 5,85,400 महिलाएं (58.91%), 4,08,245 पुरुष (41.08%) और 57 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे. अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड और विषयवार कटऑफ ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण विषयों का कटऑफ अंक असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए

विषय: यूआर: ओबीसी: इडब्ल्यूसी: एससी: एसटी:

1.इकोनॉमिक्स: 200 : 180 : 180 : 164 : 158

2.पॉलिटिकल साइंस: 188 : 174 : 174 : 162 : 158

3.हिस्ट्री: 192 : 178 : 178 : 166 : 162

4.कॉमर्स: 186 : 166 : 168 : 154 : 150

5.हिंदी: 182 : 168 : 168 : 158 : 150

6.अंग्रेजी: 164 : 148 : 150 : 140 : 140

7.लॉ: 188 : 172 : 174 : 162 : 156

8.भूगोल: 194 : 176 : 176 : 162 : 156

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन