ePaper

19 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Jul 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
19 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम बांका घाट रेलवे स्टेशन रोड जाने वाली गली से करीब 19 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

फतुहा. नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम बांका घाट रेलवे स्टेशन रोड जाने वाली गली से करीब 19 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शनिवार को बंकाघाट जाने वाली गली में एक मकान में दो संदिग्ध कुछ सामान लेकर रुके हैं. सूचना मिलते ही टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की गयी जहां से दो युवक छपरा जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के रज्जूयू पुर निवासी राजीव कुमार सिंह और मेकर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अंकित कुमार को 19 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति वर्तमान में थाना क्षेत्र के पक्की दरगाह में किराये के मकान के रह रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन