पटना: ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूटी सवार घायल, बाल-बाल बची जान

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

बिक्रम के शहीद चौक पर ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Road Accident : पटना जिले के बिक्रम में शहीद चौक पर रविवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में दोनों के पैरों में चोट आयी है. हालांकि, दोनों की जान बाल-बाल बच गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रम में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी से शहीद चौक की ओर से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गयी. ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बिक्रम थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गयी. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रम भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया.

सड़क पर खड़े टेंपो से रास्ता संकरा होने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहीद चौक के आसपास सड़क किनारे बड़ी संख्या में टेंपो बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं. टेंपो के सड़क के हिस्से में खड़े रहने के कारण आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती है. इससे चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जतायी कि टेंपो के कारण रास्ता संकरा होने से स्कूटी सवार युवकों को रास्ता बदलना पड़ा और इसी दौरान वे ट्रक की चपेट में आ गये. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो पर कार्रवाई करने और शहीद चौक की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों घायल युवकों की हालत ठीक है. हादसे में उनके पैरों में काफी चोट आयी है. दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन