ePaper

राज्य में 10,323 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से हो रहा रोगियों का प्राथमिक इलाज

Updated at : 23 Dec 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में 10,323 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से हो रहा रोगियों का प्राथमिक इलाज

राज्य के ग्रामीण इलाकों में आम लोगों के प्राथमिक इलाज के लिए 10 हजार 323 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर काम कर रहे हैं. इन सेंटरों पर गंभीर रोगियों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है.

विज्ञापन

* सेंटर पर 151 किस्म की दवाओं की उपलब्धता का है प्रावधान

संवाददाता, पटना

राज्य के ग्रामीण इलाकों में आम लोगों के प्राथमिक इलाज के लिए 10 हजार 323 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर काम कर रहे हैं. इन सेंटरों पर गंभीर रोगियों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है. राज्य में स्वास्थ्य उपकेंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वरूप में परिवर्तन कर वहां बेहतर इलाज और सेवा की व्यवस्था की गयी है. यह जानकारी केंद्र सरकार द्वारा विकसित किये गए पोर्टल पर 31 जनवरी, 2024 तक दर्ज आंकड़ों से मिली है. इसके अनुसार 31 जनवरी, 2024 तक राज्य में 1254 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 8766 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 197 आयुष डिस्पेंसरी और 106 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा चुका है.

सेंटर पर 151 किस्म की दवाओं की उपलब्धता का प्रावधान किया गया है. स्वास्थ्य सेवाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर “जन आरोग्य समिति” का गठन किया जा चुका है. इसके माध्यम से इन केंद्रों पर उपचार के लिए आने वाले लोगों को सामान्य चिकित्सा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी हैं. 31 जनवरी, 2024 तक कुल 6744 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर “जन आरोग्य समिति” का गठन किया जा चुका है. भविष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की संख्या में और इजाफा किया जायेगा.

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलती हैं ये सेवाएं

* सामान्य गर्भावस्था एवं सामान्य प्रसव सेवाएं

* नवजात एवं शिशु सामान्य स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं

* बाल्यावस्था एवं किशोर सामान्य स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं

* परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक एवं सामान्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं

* राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का सामान्य प्रबंधन

* बीमारियों का ओपीडी के माध्यम से सामान्य प्रबंधन

* गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, सामान्य प्रबंधन, क्षय एवं कुष्ठ रोग का सामान्य प्रबंधन

* नेत्र एवं इएनटी से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं

* मौखिक स्वास्थ्य एवं दंत देखभाल से संबंधित सामान्य सेवाएं

* वृद्धावस्था केयर से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं

* सामान्य चिकित्सीय आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं

* मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन