पर्यटन विभाग 22-23 को आयोजित करेगा ट्रैवेल और टूरिज्म फेयर
पटना के ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग 22-23 अक्तूबर को ट्रैवेल और टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का आयोजन करेगा.
संवाददाता,पटना पटना के ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग 22-23 अक्तूबर को ट्रैवेल और टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का आयोजन करेगा. पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय पदाधिकारियों को टीटीएफ, पटना के बेहतर आयोजन के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि टीटीएफ का बेहतर आयोजन हो, इसमें विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मी अपनी सहभागिता व्यक्त करते हुए इसे सफल बनाएं. उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को इसे लेकर सभी जरूरी कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये. बैठक में बजट के वार्षिक व्यय का 45 फीसदी नवंबर माह तक खर्च हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में विभाग द्वारा चलाए जा रहे दो प्रतियोगिताओं मेरा प्रखंड-मेरा गौरव तथा बिहार पर्यटन: एक इन्फ्लूएंसर की नजर से प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की ज्यादा- से- ज्यादा प्रतिभागियों की सहभागिता के लिए प्रचार प्रसार को कहा गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए