शबद कीर्तन की गूंज से प्रभातफेरी में निहाल हुई संगत

Updated:
विज्ञापन

patna news:पटना सिटी. शबद कीर्तन की गूंज और वाहे गुरु की जाप से गुरुवार को संगत निहाल हो गयी. मौका था प्रकाश पर्व को लेकर पंज प्यारों की अगुआई में निकली प्रभातफेरी का.

विज्ञापन

पटना सिटी. शबद कीर्तन की गूंज और वाहे गुरु की जाप से गुरुवार को संगत निहाल हो गयी. मौका था प्रकाश पर्व को लेकर पंज प्यारों की अगुआई में निकली प्रभातफेरी का. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की 358 वें प्रकाश उत्सव पर तख्त साहिब से प्रभातफेरी आरंभ होने से पहले जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास किया. इसके बाद तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से तड़के शबद कीर्तन करते हुए निकले सिख संगत का जत्था अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग से होते हुए हरिमंदिर गली, काली स्थान, चौकशिकारपुर, दीरा पर होते कचौड़ी गली के रास्ते वापस लौटी. शुक्रवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा हांडी साहिब दानापुर दर्शन कर वहां से वापस लौटेगी. शनिवार को तख्त साहिब से बड़ी प्रभातफेरी निकाली जायेगी.पटना सिटी. शबद कीर्तन की गूंज और वाहे गुरु की जाप से गुरुवार को संगत निहाल हो गयी. मौका था प्रकाश पर्व को लेकर पंज प्यारों की अगुआई में निकली प्रभातफेरी का. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की 358 वें प्रकाश उत्सव पर तख्त साहिब से प्रभातफेरी आरंभ होने से पहले जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास किया. इसके बाद तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से तड़के शबद कीर्तन करते हुए निकले सिख संगत का जत्था अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग से होते हुए हरिमंदिर गली, काली स्थान, चौकशिकारपुर, दीरा पर होते कचौड़ी गली के रास्ते वापस लौटी. शुक्रवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा हांडी साहिब दानापुर दर्शन कर वहां से वापस लौटेगी. शनिवार को तख्त साहिब से बड़ी प्रभातफेरी निकाली जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन