दानापुर में शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख की संपत्ति चोरी
घर से चोरी की बनायी गयी तस्वीर
दानापुर में चोरों ने एक शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाया. ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें नकदी और जेवरात शामिल हैं, चोरी कर ली. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए.
Patna Crime News : दानापुर में बेखौफ चोरों ने गोला रोड स्थित वस्तु गंगा बिहार कॉलोनी निवासी शिक्षक गौरव कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गये. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
आपके शहर में
स्कूल गये शिक्षक, पीछे से घर में घुसे चोर
गौरव कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की सुबह वह घर में ताला लगाकर स्कूल चले गये थे. 24 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे जब घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. घर के पीछे टूटा हुआ ताला भी फेंका मिला.
गोदरेज और अलमारी खंगालकर नगद व जेवरात ले गये
चोरों ने घर के अंदर रखे गोदरेज और अलमारी को खंगाल दिया. उसमें रखे नगद रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी.
सीसीटीवी और डीवीआर भी उखाड़ ले गये, फुटेज खंगाल रही पुलिस
चोरों ने घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ लिये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है. पीड़ित ने जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए