विपक्ष ने सरकार को घेरा, मांगा इस्तीफा

Published by : RAKESH RANJAN Updated At : 11 Feb 2026 12:40 AM

विज्ञापन

मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप हुए.

विज्ञापन

सदन के बाहर भी पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एक दूसरे पर निकाली भड़ास संवाददाता,पटना मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप हुए. मार्शल तक बुलाने पड़ गये. इसकी गर्माहट सदन के बाहर भी देखने को मिली. जब सदन से वाक आउट करके विपक्षी सदस्य बाहर आये तो उन्होंने सत्ता पक्ष के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी की. प्रदर्शन किया. पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध की मुख्य वजह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सीएम की तरफ से लड़की कहा जाना रहा. विपक्ष इस मसले पर चाहता था कि सीएम इस पर माफी मांगे. सत्ता पक्ष रत्ती भर झुकने को तैयार नहीं था. हालांकि विपक्षी सदस्यों ने विरोध का सिलसिला मंगलवार को सुबह सदन शुरू होने से पहले ही कर दिया था. राजद के सदस्यों ने तख्तियां लहराईं. वहीं चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन बिहार सरकार का प्रतीकात्मक पुतला लेकर विधानमंडल परिसर में पहुंच गये. इस तरह विपक्षी सदस्य अपने अपने तरीके से विरोध करते हुए विधानसभा और विधान परिषद में पहुंचे. दोनों सदनों के पोर्टिकों में सरकार विरोधी नारे लगाये. सीएम ने अपने पद की गरिमा भी खो दी है : राबड़ी विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सदन के बाहर आकर एक सवाल के जवाब में कहा कि सीएम ने अपने पद की गरिमा खो दी है. वह लड़का-लड़की के बारे में पहले भी कैसी-कैसी बात करते रहे हैं. अब हम लोगों पर भी बोल रहे हैं. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. सभापति ने हम लोगों को बाहर जाने के लिए कहा. इसलिए सदन से बाहर आये हैं. हमारी बातों को सदन में सुना ही नहीं गया. देवर-भौजाई का मामला है : श्याम जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि यह मामला देवर-भौजाई का है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए इस मसले को तूल दे रहे हैं. कुछ इसी तरह के बयान सत्ता पक्ष के अन्य सदस्यों के सुने गये. पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर लगाये आरोप विधान परिषद में पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग की तपिश पोर्टिंको और उसके आसपास महसूस हुई, जब राबड़ी देवी, अशोक चौधरी और विपक्षी नेता सुनील कुमार सिंह ने अपनी-अपनी बात रखी. खासतौर पर सुनील सिंह और अशोक चौधरी ने एक दूसरे को निशाना बनाया. वहीं राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधे हमला बोला. लड़की के बारे में उनकी प्रतिक्रिया पर बेहद सधी टिप्पणी की.

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन