नीतीश के अलग होते ही इंडी गठबंधन धराशायी हो गया था

Updated:
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलग होते ही इंडी गठबंधन धराशायी हो गया था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलग होते ही इंडी गठबंधन धराशायी हो गया था. आज उस गठबंधन का कहीं कोई राजनीतिक औचित्य नहीं है. मंत्री मदन सहनी ने यह बातें शुक्रवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. इससे पहले उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया. इस दौरान विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ और प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी मौजूद रहे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मदन सहनी ने कहा कि राजद नेता आलोक मेहता के ठिकानों पर इडी की छापेमारी का राजनीति या चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन