शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

इस प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के विश्वविद्यालयों की कार्य-संस्कृति एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना प्रदेश के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां से बीते रोज शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद व शिक्षक प्रतिनिधि फुटाब के महासचिव प्रो संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की है. इस प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के विश्वविद्यालयों की कार्य-संस्कृति एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा. राज्य के विश्वविद्यालयों की समस्याओं में शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति, एक ही महाविद्यालय में पांच वर्ष से अधिक के प्राचार्यों का स्थानांतरण, पूर्व सेवागणना (काउंट पास्ट सर्विस), शिक्षकों की वरीयता-सूची का प्रकाशन, चाइल्ड केयर लीव, सीनेट-सिंडिकेट सहित विश्वविद्यालयों के विभिन्न विहित निकायों का ससमय बैठक, विश्वविद्यालयों के प्रशासन व विहित समितियों में सभी वर्गों समुदायों का समुचित प्रतिनिधित्व आदि से जुड़े मसले शामिल रहे. प्रतिनिधिमंडल में प्रो संजय कुमार सिंह के अलावा सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो वीरेन्द्र नारायण यादव, पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार एवं सुरेश कुमार सिंह शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajdev Pandey

लेखक के बारे में

By Rajdev Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन