ड्रीम इलेवन खेलने में कर्ज में डूूबे युवक ने खुद के अपहरण की रची थी साजिश, बरामद

मसौढ़ी . आइपीएल के दौरान ड्रीम इलेवन खेलने के चलते नगर के पुरानीबाजार निवासी सौरव कुमार दो लाख के कर्ज में डूब गया था.
मसौढ़ी . आइपीएल के दौरान ड्रीम इलेवन खेलने के चलते नगर के पुरानीबाजार निवासी सौरव कुमार दो लाख के कर्ज में डूब गया था. कर्ज में दबे सौरव ने खुद के अपहरण की साजिश रची, ताकि पिता से दो लाख रुपये ऐंठ कर कर्ज उतार सके. इसका खुलासा शनिवार को सौरव ने पुलिस के समक्ष किया. बता दें कि सौरव की बरामदगी को लेकर मसौढ़ी पुलिस की टीम बीते शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश के मुगलसराय तक पहुंच चुकी थी. इधर सौरव को इसकी भनक लग गयी और पुलिस उसके पास पहुंचती, इसके पहले वह वहां से निकल मसौढ़ी पहुंच गया. इधर, थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि सौरव को पूछताछ के बाद फिलहाल उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. सोमवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में धारा 164-के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा. गौरतलब है कि सौरव बीते गुरुवार को पटना के मछुआटोली स्थित एक कान के चिकित्सक से अपना उपचार कराने को कह घर से निकला था. बाद में वह घर नहीं लौटा. इस संबंध में उसकी मां लीलावती देवी ने अपने पुत्र का अपहरण कर लेने व दो लाख फिरौती मांगने का आरोप लगा थाने मे मामला दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










