गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2025 11:34 PM
एनआइए की पटना स्थित विशेष अदालत ने फुलवारीशरीफ कांड के रूप में चर्चित धार्मिक वैमनस्यता और अशांति फैलाने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सज्जाद आलम को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है.
संवाददाता, पटना एनआइए की पटना स्थित विशेष अदालत ने फुलवारीशरीफ कांड के रूप में चर्चित धार्मिक वैमनस्यता और अशांति फैलाने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सज्जाद आलम को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है. एनआइए ने इस अभियुक्त को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद वहां की एक अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को पटना स्थित एनआइए की विशेष अदालत के न्यायाधीश अभिजीत कुमार की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेने के बाद 21 जनवरी तक के लिए जेल भेजने का आदेश दिया. इसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था. जब वह चार जनवरी को दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, तो लुक आउट नोटिस के आधार पर सुरक्षा अधिकारियों ने उसे रोका और एनआइए को सूचना दी. एनआइए ने दिल्ली एयरपोर्ट से अभियुक्त को अपनी हिरासत में लिया. गौरतलब है कि धार्मिक वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने के प्रयास के आरोपों में पटना में एक केस फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 827/ 2022 के रूप में दर्ज किया गया था. इस मामले में आतंकवादी गतिविधियों का पता चलने पर एनआइए ने इस मामले में अपनी प्राथमिकी आरसी 31/ 2022 रूप में दर्ज कर जांच की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










