Tejashwi Yadav: ब्रेक के बाद तेजस्वी यादव एक्टिव, उत्तराखंड में दोस्त की शादी में पहुंचे, साथ में दिखे संजय, रमीज और ओसामा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jan 2026 4:56 PM
अपने दोस्त की शादी में पहुंचे तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav: लंबे समय के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर सार्वजनिक रूप से एक्टिव नजर आए हैं. बुधवार को उत्तराखंड में करीबी सहयोगी की शादी में पहुंचे थे. जहां कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे.
Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव लंबे समय तक पॉलिटिकल एक्टिविटीज से दूर रहे. इस दौरान राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं. अब एक बार फिर तेजस्वी यादव सुर्खियों में हैं. विदेश में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां बिताने के बाद वे भारत लौट आए हैं. उनकी वापसी के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
तेजस्वी यादव बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे. यहां उन्होंने अपने करीबी सहयोगी और आरजेडी की कोर टीम के मेंबर शारिकुल बारी की शादी में शिरकत की. यह विवाह समारो जिम कॉर्बेट क्षेत्र में आयोजित हुआ.
विधानसभा सत्र में भी कम नजर आए थे तेजस्वी
शादी में तेजस्वी यादव की मौजूदगी को उनकी राजनीतिक वापसी के तौर पर देखा जा रहा है. चुनाव नतीजों के बाद वे विधानसभा सत्र में भी न के बराबर नजर आए थे. इससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे. लेकिन भारत वापसी के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है.
शादी समारोह में संजय यादव समेत ये नेता भी थे मौजूद
शारिकुल बारी के शादी समारोह में तेजस्वी यादव अकेले नहीं थे. आरजेडी सांसद संजय यादव भी समारोह में मौजूद रहे. उनके करीबी सहयोगी रमीज नेमत खान भी नजर आए. विधायक ओसामा साहब, विधान परिषद सदस्य कारी शोएब, प्रवक्ता शक्ति यादव और वरिष्ठ नेता भोला यादव भी शामिल हुए.
लंबे समय बाद एक्टिव दिखे तेजस्वी
इतने नेताओं की मौजूदगी से यह निजी कार्यक्रम सियासी रंग में रंग गया. तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मैरिज पार्टी के भीतर एक संदेश भी है. लंबे समय बाद तेजस्वी यादव को एक्टिव देखकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.
9 जनवरी को लौट सकते हैं पटना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव 9 जनवरी को पटना लौट सकते हैं. पटना पहुंचते ही वे संगठन और आगे की रणनीति पर फोकस करेंगे. सरकार के खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोलने की तैयारी भी होगी. नए साल में तेजस्वी यादव जनता के बीच ज्यादा एक्टिव नजर आ सकते हैं. पूरे राज्य में दौरा भी कर सकते हैं.
Also Read: Bihar News: आपका भी सरकारी काम अटका है? अब सीधे अफसर से करें शिकायत, नीतीश ने तय किए हफ्ते में 2 दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










