Kisan Andolan: FIR पर लालू के Tejashwi Yadav 'लाल', CM नीतीश को चैलेंज- दम है तो गिरफ्तार करो

Kisan Andolan, Tejashwi yadav News: नये कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बिहार में सियासत गरम है. शनिवार को तेजस्वी यादव सहित राजद के कई नेताओं ने धरना दिया. प्रतिबंधित एरिया में प्रशासन से बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गांधी मैदान थाने की पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत 20 नामजद और करीब 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गया.
Kisan Andolan, Tejashwi yadav News: नये कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बिहार में सियासत गरम है. शनिवार को तेजस्वी यादव सहित राजद के कई नेताओं ने धरना दिया. प्रतिबंधित एरिया में प्रशासन से बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गांधी मैदान थाने की पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह, वृषिण पटेल, बली यादव समेत 20 नामजद और करीब 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गया.
इस बात की जानकारी सामने आने के बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है. दम है तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा. किसानों के लिए एफआईआर क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए.
डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ़्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूँगा।किसानों के लिए FIR क्या अगर फाँसी भी देना है तो दे दिजीए। https://t.co/3B30VF3asY
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 6, 2020
बता दें कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानून के खिलाफ आंदोलित किसानों को बिहार के विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है. इसी क्रम में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ता ने शनिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के बाहर धरना दिया.
गांधी मैदान थाने के प्रभारी रणजीत कुमार वत्स ने बताया कि तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद गांधी मैदान के गेट नंबर चार पर ही तेजस्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये, जिन्हें पुलिस ने काफी हटाने का प्रयास किया. इसे देखते हुए पुलिस ने धरना की अगुआई कर रहे व धरने में शामिल खास नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है.
वहीं, राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया राजद की ओर शुक्रवार को ही प्रशासन से धरना की अनुमति को पत्र भेजा था. रात तक रोक की सूचना नहीं थी. शनिवार करीब नौ बजे मैदान में माइक – दरी लेकर पहंचे राजद कार्यकर्ताओं को फोर्स के साथ मौजूद एडीएम लॉ एंड आॅर्डर, एसडीओ आदि ने रोक दिया. मैदान को पूरी तरीके से सील कर दिया गया था. किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी
जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में जाकर कानून-व्यवस्था तोड़ा. साथ ही बिना परमिशन के वहां धरना भी दिया. तेजस्वी यादव ने महात्मा गांधी की भूमि को अशुद्ध कर दिया. उनको पूरे बिहार की जनता के सामने इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. महात्मा गांधी के सामने उन्हें अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए, जो उन्होंने जीवन भर पाप किया है. उनके परिवार ने जो जीवन भर पाप किया है, उसके लिए कान पकड़कर महात्मा गांधी के सामने माफी मांगें तभी उनका कुछ पाप कम होगा.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




