ePaper

कोरोना के बढ़ते मामलों व केंद्र-राज्य के आंकड़ों में अंतर को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

Updated at : 20 Jul 2020 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों व केंद्र-राज्य के आंकड़ों में अंतर को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

पटना : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में जिसका टेस्ट तक नहीं हुआ है, उसकी भी रिपोर्ट आ रही है और जो टेस्ट करा रहे हैं, उनकी कई दिनों तक रिपोर्ट नहीं आ रही है.

तेजस्वी यादव ने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पर शंका जाहिर करते हुए कहा है कि हमारे राजद के कई विधायक 18-19 दिनों से अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, अब तक रिपोर्ट नहीं आयी है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की रिपोर्ट पर भी शंका जतायी है.

उन्होंने कहा है कि बिहार धीरे-धीरे कोविड-19 का ग्लोबल हॉटस्पॉट बनने जा रहा है. क्योंकि, राज्य सरकार मामलों की बढ़ती संख्या से चिंतित नहीं है. वे परीक्षण बढ़ाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. बिहार में कोविड-19 से होनेवाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है.

साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिहार के लिए अलग कोविड-19 की संख्या दी जा रही है. लोगों को जांच रिपोर्ट मिल रही है, ऐसा तब हो रहा है, जब उन्होंने जांच के लिए कोई नमूना ही नहीं दिया है. साथ ही उन्होंने मेडिकल कर्मियों के पास पीपीई किट की अनुपलब्धता बतायी है. उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार को स्पष्ट तस्वीर देनी चाहिए

undefined

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सैंपल जांच की संख्या बढ़ा कर 20 हजार करने के लिए निर्देश दिया है. वहीं, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के आंकड़ों में भी भिन्नता है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई की शाम चार बजे तक राज्य में जहां 179 लोगों की मौत की सूचना दी गयी है, वहीं केंद्र सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो के मुताबिक, 19 जुलाई की सुबह आठ बजे तक 208 लोगों की मौत की सूचना दी गयी है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन