Video: 'पापा मेरी जां, हर दम रखना...' तेज प्रताप यादव ने पिता लालू के साथ शेयर किया भावुक वीडियो

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jun 2025 9:51 AM

विज्ञापन
lalu tej pratap| Tej Pratap shared an emotional video with his father Lalu Yadav
लालू-तेज प्रताप की फाइल फोटो

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता लालू यादव के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में 'पापा मेरी जां...' गाना बजता सुनाई दे रहा है, जो पिता-पुत्र के रिश्ते को दर्शाता है. इस वीडियो के जरिए तेज प्रताप ने खुद पर चल रही राजनीतिक अटकलों पर जवाब भी दिया है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: आरजेडी से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने एक भावनात्मक वीडियो साझा कर उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वे नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं.

वीडियो में तेज प्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक भावुक गाना बज रहा है- “पापा मेरी जां, हर दम रखना अब हाथ ये सर पर तुम…”. इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव के साथ पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें वे अलग-अलग मंचों पर अपने पिता के साथ नजर आते हैं.

वीडियो के साथ तेज प्रताप ने लिखा,

“हद हो गई अब तो, इस जयचंद ने तो कुछ गोदी मीडिया वालों के साथ मिलकर ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं. बिहार की जनता से फिर अपील करूंगा कि ऐसी किसी भ्रामक खबर पर विश्वास न करें. जय हिंद, जय बिहार, जय राजद.”

तेज प्रताप की मीटिंग करते तस्वीरें हुई थी वायरल

दरअसल, 7 जून को तेज प्रताप की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वे कुछ लोगों के साथ मीटिंग करते दिखाई दे रहे थे. इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि वे नई पार्टी की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अपने “नए दफ्तर” का एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

इन घटनाओं के चलते तेज प्रताप की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब अपने इस पोस्ट से उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका फिलहाल कोई नई पार्टी बनाने का इरादा नहीं है, और वे खुद को अब भी आरजेडी का हिस्सा मानते हैं.

Also Read: तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाने पर सबकुछ कर दिया क्लियर, बिहार की जनता से की ये खास अपील

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन