कौन है तेज प्रताप? जिसका नाम मेडिकल रिपोर्ट में अनुष्का के पति के रूप में है दर्ज
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Feb 2026 10:02 AM
अनुष्का यादव की मेडिकल रिपोर्ट
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उसके बच्चे से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. लेकिन, इसी बीच सामने आई एक मेडिकल रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है. अस्पताल के पर्चे में अनुष्का यादव के पति के रूप में तेज प्रताप का नाम लिखा हुआ है.
Tej Pratap Yadav: बिहार में एक बार फिर तेज प्रताप यादव को लेकर विवाद तेज हो गया है. इस बार मामला उनके निजी जीवन और एक मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा हुआ है. जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उसके बच्चे से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है. उन्होंने इसे साजिश बताया है.
मेडिकल रिपोर्ट से बढ़ा विवाद
तेज प्रताप के इनकार के बीच एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था.
पर्चे में पति के रूप में तेज प्रताप का नाम
मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर दर्ज है. पर्चे में अनुष्का की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी लिखी हुई है. इसी डाक्यूमेंट्स के सार्वजनिक होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर ये तेज प्रताप कौन है? जिसका नाम इस पर्चे में दर्ज है.
तस्वीर से मामला और पेचीदा
इतना ही नहीं, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव और डॉ. ऋतु राज की एक तस्वीर भी सामने आई है. यह तस्वीर भी वायरल हो रही है. इससे मेडिकल रिपोर्ट को लेकर दावे और मजबूत होते दिख रहे हैं. हालांकि तेज प्रताप यादव प्रेस कांफ्रेंस कर इन सभी सबूतों को सिरे से खारिज कर चुके हैं.
तेज प्रताप का इनकार, लगाए साजिश के आरोप
तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया. तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है.
तेज प्रताप का पलटवार
तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को शक है, तो आकाश भाटी और अनुष्का यादव से जाकर पूछे कि बच्चा किसका है. अब सवाल यह है कि अगर उनका कोई रिश्ता नहीं है, तो फिर इस डॉक्यूमेंट में उनका नाम कैसे आया?
क्या तेज प्रताप कराएंगे डीएनए जांच?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का यादव अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं. लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तेज प्रताप यादव इन दावों को खारिज करने के लिए डीएनए जांच कराएंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










