Tej Pratap Yadav: 'बिना गलती से सजा दी गई, इस पर…', परिवार और पार्टी से बेदखल होने के सवाल पर भावुक हुए तेज प्रताप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jul 2025 3:32 PM
Tej Pratap Yadav की फाइल फोटो
Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद से राजद के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव इन दिनों इंटरव्यू के जरीय अपनी बात रख रहे हैं. हाल ही में दिए के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके लिए जो करेंगे, अच्छा ही करेंगे. पिता अपने बेटे का कभी बुरा नहीं चाहते हैं.
Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अचानक पार्टी और संगठन से निकाले जाने के बाद वो बहुत दुखी हो गए थे. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “लालू यादव हमारे पिता हैं, उनका जो भी आदेश होगा सिर आंखों पर होगा. वो जो भी करेंगे, हमारे लिए अच्छा ही करेंगे. पिता कभी अपने बेटे का बुरा नहीं चाहते हैं. तेज प्रताप ने पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद अपने पिता लालू यादव से किसी भी तरह की नाराजगी की बात से इनकार कर दिया.
अनुष्का यादव के सवाल पर क्या बोले
तेज प्रताप से जब अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप पर और आरजेडी और परिवार से बेदखल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,” हमारे साथ जो व्यवहार हुआ उस पर फोकस नहीं करना चाहते हैं. हम किसी को कुछ दिखाना नहीं चाहते हैं. पिता से कोई संकोच नहीं है. अपने ही घर वालों को कुछ नहीं दिखाना है. पिता से एक-दो बार फोन पर बात हुई. अभी नहीं हो रही है. बात करने का मन तो करता है, लेकिन अभी बात नहीं हो रही.”
कब जायेंगे माता-पिता से मिलने
तेज प्रताप यादव से जब सवाल किया गया कि कहां रहते हैं अभी? इसके जवाब में मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, “अभी वह पटना में अपने सरकारी आवास पर ही रह रहे हैं. जब कुछ बन जाएंगे तब अपने माता-पिता के घर जाएंगे. अभी संघर्ष का माहौल है. जिन लोगों ने अन्याय किया है, उन्हें सबक तो मिलेगा ही. वजह कोई भी हो, उस पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं. संगठन में रहे, अचानक से इस तरह का माहौल बन गया तो भावुक होंगे ही. बिना गलती की सजा दी गई, तो इस पर क्या ही कर सकते हैं. बदनाम तो हम है नहीं, किसी के बदनाम करने से हम बदनाम नहीं हो रहा.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीएम पद को लेकर क्या बोले
तेज प्रताप यादव ने इस इंटरव्यू में साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने भाई तेजस्वी से उनका कोई तकरार नहीं है. उन्होंने कहा कि उनको किसी की कुर्सी का लोभ नहीं है. अगर ऐसा होता तो वह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील नहीं कर रहे होते. हर मंच से उनकी तारीफ नहीं करते.
इसे भी पढ़ें: Patna Airport पर आया लेटेस्ट अपडेट, 13 विमानों की पार्किंग के लिए एप्रॉन एरिया का किया जा रहा विस्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










