किशोर की पइन में डूबने से गयी जान

Updated:
विज्ञापन

13 वर्षीय अंकित कुमार की पइन में डूब कर जान चली गयी.

विज्ञापन

मोकामा. 13 वर्षीय अंकित कुमार की पइन में डूब कर जान चली गयी. यह हादसा शनिवार को घोसवरी थाने के खनुआ पुल के पास हुआ. मृत किशोर घोसवरी के धनकदोभ निवासी गंगा महतो का पुत्र था. मिली जानकारी के मुताबिक वह मवेशी चराने गया था. टाल जाने के लिए पइन पार कर रहा था. इस बीच पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका. हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने जुटकर किशोर को बाहर निकाला. लेकिन इस बीच उसने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन