‘शिक्षकों को प्रतिनिधि चाहिए, मौन दर्शक नहीं’, शिक्षकों के बीच पहुंचीं जन सुराज की डॉ. दिव्य ज्योति, वर्तमान एमएलसी पर उठाये सवाल
शिक्षकों के बीच पहुंचीं जन सुराज की डॉ. दिव्य ज्योति
जन सुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्य ज्योति ने पटना के कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों से सीधा संवाद किया. उन्होंने शिक्षकों की लंबित समस्याओं और वर्तमान एमएलसी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए.
Patna Teacher Election Campaign: बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है. जन सुराज की नेत्री और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. दिव्य ज्योति ने गुरुवार को पटना लॉ कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज समेत कई कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.
वर्तमान एमएलसी के कामकाज पर उठाये सवाल
शिक्षकों से बातचीत के दौरान वर्तमान एमएलसी के कामकाज और प्रतिनिधित्व को लेकर नाराजगी सामने आने का दावा डॉ. दिव्य ज्योति ने किया. उन्होंने कहा कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं और शिक्षक अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने वाला प्रतिनिधि चाहते हैं.
‘शिक्षकों को प्रतिनिधि चाहिए, मौन दर्शक नहीं’
डॉ. दिव्य ज्योति ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल सदन की सदस्यता तक सीमित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “शिक्षकों को प्रतिनिधि चाहिए, मौन दर्शक नहीं. प्रतिनिधित्व का मतलब है शिक्षकों के साथ खड़ा होना, सरकार से सवाल पूछना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना.”
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने प्रतिनिधि से यह जानना चाहते हैं कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक क्या पहल हुई और उसका परिणाम क्या रहा. डॉ. दिव्य ज्योति ने कहा कि यह चुनाव केवल एमएलसी चुनने का नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की आवाज और जवाबदेह नेतृत्व चुनने का भी है.
सड़क से सदन तक मुद्दे उठाने का भरोसा
डॉ. दिव्य ज्योति ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज अब अपने अधिकार और सम्मान को लेकर जागरूक है और इस बार सोच-समझकर फैसला करेगा.
8 बोरा चावल मिलना था, मिला 5 बोरा, दानापुर गोदाम में सेविकाओं ने जताया विरोध, सीडीपीओ ने कहा- गलत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए