नहीं रहें सैयद जियाउर रहमान, 56 वर्ष की उम्र में मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस, बिहार के स्पोर्ट क्लाइम्बिंग समुदाय में शोक

Updated:
विज्ञापन

सैयद जियाउर रहमान फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Syed Ziaur Rahman : स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सहयोगी और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद जियाउर रहमान का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Syed Ziaur Rahman : स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सहयोगी और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद जियाउर रहमान का 14 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे हृदयाघात से जय प्रभा मेदांता अस्पताल, पटना में निधन हो गया. वे 56 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से बिहार के स्पोर्ट क्लाइम्बिंग समुदाय में शोक की लहर है.

विज्ञापन

वर्ष 2015 से स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के विकास से जुड़े थे

सैयद जियाउर रहमान इस्लामिक उर्स कमेटी के महासचिव और जियारत के गद्दीनशीन भी थे. वर्ष 2015 से वे बिहार में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के विकास से जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया.

बेटे को क्लाइम्बिंग में आगे बढ़ाने में निभायी अहम भूमिका

उनके पुत्र सैयद अबादुर रहमान स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव और बिहार के प्रथम राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बर हैं. उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही पिता ने उन्हें क्लाइम्बिंग के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर सहयोग दिया. उनके विश्वास और समर्थन से ही वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके.

अर्जुन पांडेय ने भी साझा की पिता से जुड़ी याद

बिहार के प्रथम पैरा मेडलिस्ट स्पोर्ट क्लाइम्बर अर्जुन पांडेय ने भी सैयद जियाउर रहमान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने से पहले सैयद जियाउर रहमान ने उन्हें मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया था. खिलाड़ियों के प्रति उनका उत्साहवर्धन समुदाय के सदस्यों को हमेशा याद रहेगा.

खिलाड़ियों और एसोसिएशन सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से सैयद शमाएल अहमद, नेहाल अहमद, अर्जुन पांडेय, सैयद मोतिउर रहमान, बिट्टू कुमार, अभिषेक कुमार, मिराज, संजीत कुमार, रंगीला यादव, संतोष कुमार, मनीष कुमार, रवि राज मिश्रा, इरफान अहमद, अफजाल अहमद नदीम, कमाल अहमद और अजहर हुसैन समेत खिलाड़ियों एवं सदस्यों ने सैयद जियाउर रहमान को श्रद्धांजलि दी.

खेल जगत में उनके योगदान को किया गया याद

एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों और सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के प्रति उनका सहयोग और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए दिया गया प्रोत्साहन लंबे समय तक याद किया जाएगा.

Also Read : बिहार रेजिमेंट की प्रथम बिहार का 85वां और 47 राष्ट्रीय राइफल्स का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, देखें तस्वीरें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन