सेक्रेटरी की मौत पर प्रेस कांफ्रेंस कर राज खोलने वाले थे सुशांत, अंकिता और रिया को लेकर भी उनके करीबी दोस्त ने किया यह दावा...

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Aug 2020 6:50 AM

विज्ञापन

पटना: सुशांत सिंह राजपूत के एक करीबी मित्र ने एक टीवी चैनल पर अपनी पहचान छिपाते हुए बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा कि सुशांत अपनी सुशांत की पूर्व मैनेजर की मौत के बाद काफी परेशान थे. उन्हें पता हो गया था कि पूर्व मैनेजर की मौत कैसे हुई है? वह फ्लैट में काम करने वाले संदीप को काफी संदिग्ध मान रहे थे. उनका कहना था कि संदीप सब कुछ जानता है. अब मैं किसी पर विश्वास नहीं कर सकता.

विज्ञापन

पटना: सुशांत सिंह राजपूत के एक करीबी मित्र ने एक टीवी चैनल पर अपनी पहचान छिपाते हुए बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा कि सुशांत अपनी सुशांत की पूर्व मैनेजर की मौत के बाद काफी परेशान थे. उन्हें पता हो गया था कि पूर्व मैनेजर की मौत कैसे हुई है? वह फ्लैट में काम करने वाले संदीप को काफी संदिग्ध मान रहे थे. उनका कहना था कि संदीप सब कुछ जानता है. अब मैं किसी पर विश्वास नहीं कर सकता.

प्रेस वार्ता करके मीडिया में रखना चाहते थे अपनी बात

उन्होंने यह भी कहा था कि जो हाल जिया खान का हुआ था, वही हाल लोग सुशांत की पूर्व मैनेजर का करना चाहते हैं. यह मैं होने नहीं दूंगा. मैं प्रेस वार्ता करके मीडिया में यह बात रखूंगा. उनके दोस्त ने बताया कि सुशांत एक कोर्स करना चाहते थे. इसके संबंध में आठ जून को उन्होंने सुशांत से संपर्क किया था. लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और व्हाट्सएप पर उन्होंने एक मैसेज डाल दिया था. अगले दिन 9 जून को उनकी और सुशांत की 22 मिनट तक बात हुई थी, जिसमें सुशांत ने अपनी परेशानियों के बारे में बताया था. उनकी खास परेशानी पूर्व मैनेजर की मौत थी.

Also Read: सुशांत राजपूत केस: कमरे के टूटे ताले की गुत्थी सुलझाएगी पटना पुलिस, एंबुलेंस चालक ने किया यह बड़ा खुलासा…
पूर्व मैनेजर पर करते थे विश्वास

पूर्व मैनेजर पर सुशांत काफी विश्वास करते थे. सुशांत ने अपने दोस्त से कहा था कि पहले मैंने अपनी मां को खोया और अब पूर्व मैनेजर को. लेकिन सुशांत पूर्व मैनेजर से जुड़े मामले का खुलासा करते. उससे पहले उनकी मौत हो गयी.

अंकिता लोखंडे और रिया को लेकर कही यह बात

सुशांत के दोस्त ने यह भी बताया कि सुशांत जब भी अंकिता लोखंडे की बात करते थे, तो वह काफी खुश दिखते थे, जिसे मैं समझता था. लेकिन रिया चक्रवर्ती के आने के बाद सुशांत से ज्यादा बात नहीं हो पाती थी. सुशांत कहते थे कि रिया हमेशा महेश भट्ट के संपर्क में रहती है. सुशांत कई तरह की पसोपेश में थे.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन