कैंपस : बीआइटी पटना में रक्तदान शिविर में छात्रों ने 89 युनिट ब्लड किया डोनेट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआइटी) कैंपस में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआइटी) कैंपस में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. बीएसएसीएस, पीएमसीएच ब्लड बैंक और प्रथमा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक छात्र व छात्राओं ने 89 युनिट रक्तदान किया. संस्थान के निदेशक डॉ विष्णु प्रिय ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है. इससे बड़ी मानव सेवा कुछ नहीं हो सकती. रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि दधीचि देहदान समिति-बिहार के उपाध्यक्ष एवं संस्थापक अभिजीत कश्यप ने सभी रक्तदाता वीरों का साधुवाद किया. रक्तदान शिविर का संचालन बीआइटी पटना कैंपस राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर श्रीधर कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रेमलता सिंह, डॉ प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, डॉ एसएस यादव एवं डॉ चंदन, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक छात्र व छात्राओं के समर्पित सहयोग से किया. कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन