आठ हजार पंचायतों में बनेंगे स्पोर्ट्स क्लब

Updated:
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-आठ हजार पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब बनाये जायेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-आठ हजार पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब बनाये जायेंगे. यहां सभी खेलों के लिए खेल सामान और उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि ग्रामीण और स्थानीय स्तर से धोनी और तेंदुलकर जैसी प्रतिभा सामने आयेगी. श्री चौधरी मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे. श्री चौधरी ने कहा-बिहार सरकार ने नीति बनायी है कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे, उन्हें सीधे सरकारी नौकरी दी जायेगी. बिहार सरकार 13 स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बना रही है. मोइनुलहक स्टेडियम को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने का काम शुरू होगा. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कम्पलेक्स का रेनोवेशन किया जायेगा, इसे और भव्य बनाने की तैयारी है. यहां स्विमिंग पुल बनाने की मांग है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके पूरा किया जायेगा.

श्री चौधरी ने कहा कि खेल में युवा अपना करियर बना रहे हैं. खेलो इंडियाको बढ़ावा दिया जा रहा है. बिहार सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. सम्राट चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद से अपील की कि इसे और भव्य तरीके से आयोजित करें, बिहार सरकार उन्हें पूरा सहयोग करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन