Patna News : छह मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 11 फोन बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जक्कनपुर थाने की पुलिस ने मोबाइल स्नैचर गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से छिनतई व चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किये गये.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : जक्कनपुर थाने की पुलिस ने मोबाइल स्नैचर गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से छिनतई व चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किये गये. गिरफ्तार आरोपितों में कमला नेहरू नगर के सुमित कुमार, गर्दनीबाग के राजा कुमार, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा के मोनु कुमार, जहानाबाद के नीतीश कुमार, मुजफ्फरपुर के सूरज कुमार और वैशाली के मो. राजू को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से पुलिस 11 मोबाइल बरामद किये हैं. जांच में पता चला कि सुमित, राजा, मोनु और नीतीश पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी करते हैं. इसके बाद यह गिरोह सूरज व मो. राजू को बेच देता है. एसडीपीओ सदर अभिनव ने बताया कि जक्कनपुर थाने की पुलिस की टीम ने पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर खदेड़ कर सुमि���, राजा, मोनू और नीतीश को पकड़ लिया और उनके पास से पुलिस चोरी के आठ मोबाइल भी बरामद किये. चारों की निशानदेही पर छापेमारी कर सूरज और मो. राजू को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल बरामद कर लिया .

नेपाल के माफियाओं को सूरज और राजू बेचते थे मोबाइल के पार्ट्स

सूरज व राजू मोबाइल के पार्ट्स खोल कर नेपाल के माफियाओं को बेच देते थे. एसडीपीओ सदर अभिनव ने कहा कि मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है. यह गिरोह मोबाइल का पार्टस नेपाल के जालसाजों को बेचता है. कई नाम आए हैं. पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन