ePaper

Sharda Sinha Health: वेंटिलेटर पर अचेत लेटीं शारदा सिन्हा को जब बेटे ने पुकारा, ये था रिएक्शन...

Updated at : 05 Nov 2024 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
sharda sinha health

अस्पताल में भर्ती शारदा सिन्हा और उनकी देखरेख में पुत्र अंशुमन (File)

Sharda Sinha Health: वेंटिलेटर पर अचेत लेटीं गायिका शारदा सिन्हा को जब उनके बेटे ने पुकारा तो क्या था मां का रिएक्शन, जानिए अंशुमन ने क्या कुछ बताया....

विज्ञापन

Sharda Sinha Health Update: पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. सोमवार की शाम को उनकी सेहत अधिक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. देशभर में और देश से बाहर रहने वाले भी उनके प्रशंसकों की नजरें अभी शारदा सिन्हा की सेहत पर है. दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है. इधर, शारदा सिन्हा की सेहत के बारे में ताजा अपडेट उनके पुत्र अंशुमन ने दिया जो दिल्ली एम्स में अपनी मां की देखभाल कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी अंशुमन को फोन करके शारदा सिन्हा की सेहत को लेकर बातचीत की है.

दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा

सोमवार की शाम को शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. इसकी जानकारी उनके पुत्र अंशुमन ने दी थी. सोमवार को अंशुमन ने फेसबुक लाइव के माध्यम से बताया कि शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक खराब है और डर जरूर बना हुआ है लेकिन सभी प्रार्थना करें कि वो इस जंग को जीतकर बाहर निकलें.

पीएम मोदी ने किया कॉल, अंशुमन ने दी मां को जानकारी

अंशुमन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके उनसे मां की सेहत के बारे में पूछा. बताया कि इस बात की जानकारी उन्होंने अपने मां को भी दी. अंशुमन ने बताया कि उनकी मां शारदा सिन्हा रविवार से अचेत अवस्था में ही हैं. उनकी आंखें पूरी तरह बंद थी. लेकिन सोमवार को जब मां से जब बात करने की कोशिश की तो आंखों की पुतली में थोड़ी सी हरकत हुई. जब मैंने कहा कि मम्मी प्रधानमंत्री जी ने फोन करके आपके बारे में पूछा. पूरा देश आपके लिए पूछ रहा है. प्रार्थना कर रहा है. आपको सबलोग चाहते हैं.

ALSO READ: Sharda Sinha Health: शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने अंशुमन से फोन पर की बात

शारदा सिन्हा ने जब बेटे की बात सुनी…

अंशुमन ने कहा कि जब मैं मम्मी से बात कर रहा था तो उनकी आंखों की पुतली में बेहद हल्की ही सही पर हरकत दिखी. अंशुमन ने कहा कि अभी निधन की गलत खबर फैलाना सही नहीं है. बता दें कि सोमवार को फिर एकबार यह अपुष्ट व भ्रामक खबर कई जगह फैली की शारदा सिन्हा का निधन हो गया. जिसको उनके पुत्र अंशुमन ने खारिज किया है.

एक डाला मां का भी उठे.. अंशुमन का आग्रह

अंशुमन ने सबसे आग्रह किया कि आज नहाय खाय का दिन है. मां के गानों को सुनकर हम छठ मनाते थे. हर छठ व्रत करने वालों के यहां एक डाला मां का हो. एक डाला मां के नाम का भी उठे. उनका साथ दिजिए. वो अभी अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन