पटना में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने ढाबे में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Feb 2025 10:57 AM
Patna News: पटना जिले के बाढ़ में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक ढाबे में आग लगा दी. जिससे अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. आगजनी के पीछे जान से मारने की साजिश बताई जा रही है.
Patna News: पटना जिले के बाढ़ में NH-30A के पास नदावां गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक ढाबे को आग के हवाले कर दिया. आग की लपटों के बीच ढाबे में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिससे पूरा इलाका दहल उठा. इस घटना में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जिंदा जलाने की थी साजिश?
ढाबा संचालक मुन्ना सिंह ने बताया कि चार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से आग लगाई. वारदात के वक्त उनका भांजा शिवम कुमार अंदर सो रहा था, जिसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई. किसी तरह शिवम ने भागकर जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया.
5 लाख का नुकसान, मौके से फरार हुए बदमाश
ढाबा मालिक के मुताबिक, इस आगजनी में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. कैश, बर्तन, फ्रिज और इन्वर्टर जलकर खाक हो गए. वहीं, घटना के बाद 2 बाइक पर सवार 4 बदमाश मौके से फरार हो गए.
Also Read: महाकुंभ जाने की होड़: श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तीन अन्य गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया. डायल 112 की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
असली वजह क्या? जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है. क्या यह किसी निजी रंजिश का नतीजा था या फिर लूटपाट की साजिश? इन सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है. घायल युवक शिवम के बयान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










