भगवानगंज थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लंबित कांडों की जानकारी लेते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसौढ़ी एसडीपीओ राघव दयाल ने भगवानगंज थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, गश्त बढ़ाने और आम लोगों को त्वरित पुलिस सेवा देने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी एसडीपीओ मसौढ़ी-1 राघव दयाल ने सोमवार को भगवानगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, सीसीटीएनएस और सिरिस्ता से संबंधित अभिलेखों की जांच की. साथ ही थाने में दर्ज लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की भी समीक्षा की.

विज्ञापन

लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति अपनाने और पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया.

रात्रि गश्ती और वाहन जांच बढ़ाने का निर्देश

अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने वाहनों की जांच भी प्रभावी तरीके से करने को कहा, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके.

आम लोगों को मिले त्वरित पुलिस सेवा

एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित निपटारे और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन