सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को दो राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. कुमार राजेश रंजन बने यूरोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर–ईस्ट
सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को ईटी हेल्थ अवॉर्ड्स 2026
Satyadev Multi Super Speciality Hospital: स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को ईटी हेल्थ अवॉर्ड्स 2026 में दोहरी पहचान मिली है. अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन को यूरोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर–ईस्ट सम्मान मिला, जबकि अस्पताल को एबीडीएम अपनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.
Satyadev Multi Super Speciality Hospital: स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को ईटी हेल्थ अवॉर्ड्स 2026 में दोहरी पहचान मिली. अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन को ‘यूरोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर–ईस्ट’ सम्मान दिया गया. वहीं, अस्पताल को ‘बेस्ट प्लेयर इन अडॉप्टिंग आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम)–नेशनल’ श्रेणी में रिकग्निशन मिला.
डॉ. राजेश को यह सम्मान यूरोलॉजी के क्षेत्र में उनके योगदान, आधुनिक उपचार पद्धतियों के इस्तेमाल और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मिला. अस्पताल को मिली राष्ट्रीय पहचान डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) को अपनाने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए मिली है.
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि दोनों सम्मान चिकित्सा सेवा के साथ तकनीक को जोड़कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयासों की पहचान हैं. इस उपलब्धि पर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. अमृता समेत अस्पताल की पूरी टीम ने खुशी जताई. टीम ने इसे सत्यदेव अस्पताल के लिए गौरव का क्षण बताते हुए भविष्य में मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए