जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमार से राजा पीटर होंगे जदयू के उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव

आपके शहर में

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमार से राजा पीटर उम्मीदवार बनाये गये हैं. यह जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को दी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी का आधार हमेशा रहा है. पार्टी के दोनों चयनित उम्मीदवार पहले भी झारखंड में विधायक और मंत्री रहे हैं. क्या जदयू को इसके अलावा भी सीट मिलेगी? इस सवाल के जवाब में संजय कुमार झा ने कहा कि हमलोगों ने एनडीए के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है, फिलहाल दो सीट हैं और दोनाें सीटों पर हमारे उम्मीदवार तय हैं. कुछ अन्य सीट जदयू को मिलनी चाहिए.

इसके साथ ही जदयू नेताओं ने साफ कर दिया है कि पार्टी एनडीए गठबंधन में झारखंड चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर पार्टी की तरफ से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव एनडीए के शीर्ष नेताओं को दिया था. इसमें से फिलहाल केवल दो सीटें ही पार्टी की झोली में आयी है. गौरतलब है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को 66 पर भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन