Road Accident: पटना की सड़क पर बड़ा हादसा, स्कूटी सवार को घसीटता ले गया गाड़ी चालक

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar News (सांकेतिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Road Accident: अशोक ने पुलिस को बताया कि वे गांधी मैदान एग्जीबिशन रोड के सामने से फ्लाईओवर होते हुए चांदमारी रोड की ओर जा रहे थे. अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से उन्हें टक्कर मारी.

विज्ञापन

Road Accident: पटना. बिहार की राजधानी पटना में स्कूटी सवार युवक अशोक कुमार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी फिर उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया. इस दौरान चांदमारी रोड कबाड़ी गली के रहनेवाले अशोक के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई. घटना गांधी मैदान थानांतर्गत एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर देर रात हुई.

विज्ञापन

50 मीटर तक घसीटते ले गया वाहन

अशोक के साथ उनके परिवार के एक और सदस्य स्कूटी पर सवार थे. इस बाबत पीड़ित ने गांधी मैदान थाने में अज्ञात वाहन सवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. अशोक ने पुलिस को बताया कि वे गांधी मैदान एग्जीबिशन रोड के सामने से फ्लाईओवर होते हुए चांदमारी रोड की ओर जा रहे थे. अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से उन्हें टक्कर मारी. वे गाड़ी में ही फंस गये. फिर वाहन चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटते ले गया.

जांच में जुटी पटना पुलिस

इधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है कि ताकि आरोपित की गाड़ी का नंबर मिल सके. अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पीड़ित का इलाज किया जा रहा है.

Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन