Road Accident: आरा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, बक्सर के कारोबारी समेत दो की मौत
सांकेतिक फोटो
Road Accident: तरारी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
Road Accident: पटना. आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर दो बाइक के बीच सीधी टक्कर होने से बाइक सवार दोनों चालकों की मौत हो गई है. घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के पास की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतकों में बक्सर के नावानगर गांव निवासी उमेश सिंह (48 वर्ष) और पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी मोनू सिंह (28 वर्ष) शामिल हैं. उमेश सिंह पेशे से कारोबारी थे. करीब दो वर्षों से पटना में वे अपने परिवार के साथ रह रहे थे.
आपके शहर में
आमने सामने की टक्कर में हुई दोनों की मौत
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार उमेश सिंह रोहतास के बिक्रमगंज से शिव चर्चा कर वापस पटना लौट रहे थे. दूसरी बाइक पर सवार मोनू सिंह बिक्रमगंज जा रहे थे. इसी दौरान तरारी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हसन बाजार थाने को सूचना दी. सूचना मिलने पर हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
दो साल पहले हुई थी मोनू की शादी
हादसे के शिकार हुए दोनों व्यक्तियों को तत्काल पीरो अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. उमेश सिंह के परिवार में पत्नी मिंटू देवी, पुत्र तरुण कुमार और पुत्री श्रेष्ठी कुमारी है. मोनू सिंह के परिवार में पत्नी रिमी देवी और एक साल का पुत्र अयांश है. मोनू की शादी 2022 में रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ीगोला गांव में हुई थी.
Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए