ePaper

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में बिछड़ों को परिजनों से मिलाने के लिए बनाया जाए पैनल, भगदड़ के बाद RJD ने की मांग

Updated at : 29 Jan 2025 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Mahakumbh Stampede

Mahakumbh Stampede

Mahakumbh Stampede: राजद प्रवक्ता ने महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मेला में बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाने के लिए पैनल बनाने की मांग की है.

विज्ञापन

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ 2025 में भगदड़ से हुई दुर्घटना पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दुख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार से घायलों की सूची जारी करने और समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है. साथ ही मेला क्षेत्र में बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए अलग से पैनल बनाने की भी मांग की.

हादसे पर जताया दुख

शक्ति सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘महाकुंभ में अव्यवस्था के कारण हुए हादसे में सनातन श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर बेहद दुखद है. मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. सतयुग से चली आ रही इस परंपरा को पवित्र बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों की है, यह व्यवस्था तब और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं.’

घायलों की सूची जारी करने की मांग

शक्ति सिंह यादव ने सरकार से अपील करते हुए आगे लिखा, ‘मैं सरकार से अपील करता हूं कि घायलों की सूची जारी करें, उन्हें सुरक्षित वाहनों से उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें और उनके पूरे इलाज की जिम्मेदारी सरकार तुरंत उठाए. बिना किसी राजनीतिक द्वेष के इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए और व्यवस्था को अभी से सुधारना चाहिए, ताकि विचलित करने वाली तस्वीरें सामने न आएं.’

Also Read : Bihar News: दर्दनाक! एक ही चिता पर जले पति-पत्नी और दो बच्चे, दृश्य देख फटा लोगों का कलेजा

बिछड़ों को परिजनों से मिलने के लिए बने अलग पैनल

शक्ति सिंह यादव ने आगे लिखा, ‘बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए अलग से पैनल बनाया जाना चाहिए. गंभीर रूप से घायलों को एयर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी बेहतरीन अस्पतालों में पहुंचाया जाना चाहिए और तत्काल चिकित्सा व्यवस्था की जानी चाहिए. ट्रेन और हवाई टिकट का किराया कम किया जाना चाहिए ताकि लोग अपने प्रियजनों से जल्दी मिल सकें और उन्हें अपने परिजनों से मिलने में आसानी हो. मैं महादेव से इस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

Also Read : Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी के लिए जारी की अहम सूचना, नहीं किया ये काम तो रद्द होगा आवेदन

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन