ePaper

Patna : एक जुलाई से रेड क्रॉस में 100 रुपये में होगी स्वास्थ्य जांच

Updated at : 27 Jun 2024 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
Patna : एक जुलाई से रेड क्रॉस में 100 रुपये में होगी स्वास्थ्य जांच

रेड क्रॉस सोसायटी भवन में मात्र 100 रुपये में प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. एक जुलाई को विश्व डॉक्टर दिवस पर इसके लिए 500 लोगों को हेल्थ चेकअप गोल्डन कार्ड जारी किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस सोसायटी भवन में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां मात्र 100 रुपये में पूरे शरीर के प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. एक जुलाई को विश्व डॉक्टर दिवस पर यह सुविधा रेड क्रॉस आम लोगों को देने जा रहा है. इसके लिए रेड क्रॉस की ओर से हेल्थ चेकअप गोल्डन कार्ड नाम से एक कार्ड जारी किया जायेगा. इसमें ब्लड शूगर, हीमोग्लोबीन, ब्लड प्रेशर, मुंह से संबंधित जांच आदि की जायेगी. इतना ही नहीं, एक कार्ड से साल में तीन बार जांच की जायेगी. चार महीने पर एक बार जांच के लिए बुलाया जायेगा. हालांकि यह हेल्थ चेकअप गोल्डन कार्ड 500 लोगों को ही दिया जायेगा.

जरूरत पड़ी, तो रेडियोलॉजी व नेत्र रोग संबंधित होगी जांच :

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ बीबी सिन्हा ने बताया कि विश्व डॉक्टर दिवस के मौके पर यह सुविधा दी जा रही है. बीपी, शुगर, हिमोग्लोबीन, मुंह आदि जांच के दौरान अगर कोई बीमारी पायी गयी, तो कार्डधारियों को रेडियोलॉजी व अन्य जांच की सुविधा भी दी जायेगी. हालांकि उसके लिए जो निर्धारित चार्ज है, उसका भुगतान लोगों को करना होगा. उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस के द्वारा मात्र 300 रुपये में अल्ट्रासाउंड, 150 रुपये में डिजिटल एक्स-रे, 1500 रुपये में आंख की सर्जरी का लैंस और 250 रुपये का चश्मा दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन