मंथन शिविर के बाद रालोमो आगामी राजनीतिक फैसला लेगी

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर शनिवार को वाल्मीकिनगर में शुरू हुआ. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर शनिवार को वाल्मीकिनगर में शुरू हुआ. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. श्री कुशवाहा ने कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इन तीन दिनों में होने वाले विचार मंथन के बाद पार्टी को आगे के राजनीतिक फैसलों के लिए दिशा मिलेगी. इस दौरान कॉलेजियम प्रणाली की समाप्ति, शिक्षा में सुधार, जातीय जनगणना, जनसंख्या के आधार पर परिसीमन एवं क्षेत्र का विकेंद्रीकरण, पटना का नाम पाटलिपुत्र करना, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिला शिक्षा दिवस का आयोजन समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार की तरह पूरे देश में अवकाश की घोषणा, बिहटा हवाई अड्डे का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने, बोधगया के मंदिर अधिनियम में संशोधन करने पर भी चर्चा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन