राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच मतभेद जारी, राज्यपाल ने केके पाठक को किया तलब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केके पाठक राजभवन की 9 अप्रैल को बुलाई गई बैठक से अनुपस्थित थे. जिस पर राजभवन ने खेद जताया है और केके पाठक को सोमवार को राजभवन बुलाया गया है.

विज्ञापन

राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) को सोमवार 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे बुलाया है. केके पाठक से राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कक्ष में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है. राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने इस संबंध में एसीएस पाठक को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

नौ अप्रैल की बैठक में अनुपस्थित रहने का कारण भी पूछा

राज्यपाल के प्रधान सचिव ने केके पाठक को लिखे पत्र में कहा है कि नौ अप्रैल को राजभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में सभी विश्वविद्यालयों (बीएएसयू और बीएयू को छोड़कर) के कुलपतियों की बैठक बुलायी गयी थी. इसमें अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी आमंत्रित किये गये थे. हालांकि उस बैठक में केके पाठक उपस्थित नहीं हुए. नौ अप्रैल की बैठक में पाठक की अनुपस्थिति पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने खेद जताया है और पूछा है कि किन परिस्थितियों में वह इस बैठक में शामिल नहीं हुए. इसी संदर्भ में पाठक को सोमवार को राजभवन में बुलाया गया है. राजभवन ने यह पत्र 10 अप्रैल को ही लिखा है.

शिक्षा विभाग और राजभवन में तनातनी जारी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने राजभवन के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू को पत्र लिख कर साफ किया था कि राजभवन को शिक्षा विभाग की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने से परहेज करना चाहिए था. इसके अलावा उस पत्र में गंभीर राजभवन और कुलाधिपति के संबंध में और भी बातें कही गयी थीं. इसकी वजह से राजभवन और शिक्षा विभाग के संबंध सहज नहीं चल रहे हैं.

Also Read : राजभवन के साथ आर- पार के मूड में केके पाठक, शिक्षा विभाग के मामले में दखल पर जतायी आपत्ति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन