स्थानीय स्तर पर खरीदी गयी दवाओं को भी डीवीडीएमएस पर करना होगा अपडेट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 1:03 AM

विज्ञापन

सभी सरकारी स्वास्थ्य अस्पतालों को बीएमएसआइसीएल द्वारा आपूर्ति की जा रही दवाओं के अलावा स्थानीय स्तर से खरीदी गयी दवाओं को भी ड्रग एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस) पोर्टल पर अपडेट करना होगा.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

सभी सरकारी स्वास्थ्य अस्पतालों को बीएमएसआइसीएल द्वारा आपूर्ति की जा रही दवाओं के अलावा स्थानीय स्तर से खरीदी गयी दवाओं को भी ड्रग एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस) पोर्टल पर अपडेट करना होगा. इससे दवाओं और चिकित्सकीय सामग्रियों की मांग और आपूर्ति प्रबंधन में सुगमता को पारदर्शी बनाया जा सकेगा. बीएमएसआइसीएल द्वारा कुल 151 किस्म की आवश्यक दवाओं को मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा उपयोग में आने वाली दवाओं को जिला स्वास्थ्य समिति या स्वास्थ्य संस्थानों को अपने स्तर से भी स्थानीय बाजार से खरीदने की अनुमति दी गयी है. यह निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी सिविल सर्जन को भेजा है. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने दवाओं की मांग एवं वितरण की संपूर्ण प्रविष्टि डीभीडीएमएस पोर्टल के माध्यम से करना आवश्यक बताया है. इससे अस्पतालों में स्टॉक आउट की स्थिति न बने और हमेशा दवाएं मौजूद रहें. स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की सूची के अनुसार, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को प्रिस्काइव औषधियों के वितरण की शत प्रतिशत व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है. दवाओं की मांग एवं वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी यह कदम जरूरी माना गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन